रतलाम(MP):नीलामी के समय में बदलाव:गेहूं नीलामी अब सुबह 10.30 बजे से होगी
अनाज मंडी में गेहूं नीलामी के समय में बदलाव किया है। अभी तक गेहूं की नीलामी सुबह 11 बजे से हो रही थी। सोमवार से नीलामी सुबह 10.30 बजे से होगी। मंडी प्रशासन ने समय में किए इस बदलाव से व्यापारियों के साथ किसानों को अवगत कराया है। गेहूं की आवक बढ़ने और गर्मी देखते हुए समय में बदलाव किया है।
इधर, गेहूं के भाव में गिरावट जारी
नए गेहूं की आवक बढ़ने के साथ इसके भावों में गिरावट का रुख है। थोक मंडी में गेहूं 2140 से 2800 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। इसके औसत भाव 2400 रुपए प्रति क्विंटल है। इसके पहले गेहूं के भाव 3100 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गए थे। इसके औसत भाव 2800 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास पहुंच गए थे। इसमें लगातार गिरावट जारी है। व्यापारियों के मुताबिक आगामी समय में गेहूं की आवक और बढ़ेगी। इससे भाव में आगे भी गिरावट का रुख रहेगा।
This article has been republished from Dainik Bhaskar
