COMMODITIESRICE

5,000 टन बासमती चावल की बड़ी डील, निर्यातकों में उत्साह

भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के बाद भारतीय चावल निर्यातकों के लिए नए अवसर खुलते नजर आ रहे हैं। Indian Rice Exporters Federation (IREF) के एक सदस्य ने अमेरिका के एक खरीदार के साथ 5,000 टन बासमती चावल की आपूर्ति के लिए व्यावसायिक समझौता किया है।

फेडरेशन के अनुसार यह सौदा ऐसे समय में हुआ है, जब भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगाए जाने वाले पारस्परिक आयात शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति जताई है। IREF ने इसे भारतीय चावल उद्योग के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया है।

फेडरेशन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस समझौते से भारतीय बासमती चावल को अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी। साथ ही, IREF ने अपने सभी सदस्यों से निर्यात गतिविधियों में उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने की अपील की है, ताकि वैश्विक बाजार में भारतीय चावल की साख और मजबूत हो सके।

उद्योग से जुड़े जानकारों का मानना है कि शुल्क में कटौती और नई व्यावसायिक डील्स से आने वाले समय में भारत के बासमती चावल निर्यात में और तेजी देखने को मिल सकती है।

×